DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़- सोने की चैन सहित दो कट्टे धान लेकर हुए थे चोर फरार,चार आरोपी गिरफ्तार, धान बेचने पर पुलिस को मिला सुराग

दादू सिन्हा, धमतरी। 9 जनवरी की रात्रि करीबन 10 बजे अंगेश्वर सिन्हा पिता हिंछा राम सिन्हा निवासी ग्राम रांवा थाना अर्जुनी जिला धमतरी ने थाना अर्जुनी आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 9 जनवरी के प्रातः 10:30 बजे अपने परिवार के साथ ग्राम अरौद रिश्तेदारी में काठी कार्यक्रम में सम्मिलित होने गया था। कार्यक्रम पश्चात शाम करीबन 5:30 बजे वापस घर पहुंचकर देखा तो घर के पीछे के दरवाजा से कोई अज्ञात चोर घर अंदर घुसकर कमरे में रखे पेटी से सोने की चैन वजनी करीबन 11.660 ग्राम कीमती लगभग ₹55000/- को चोरी कर ले गया। जिसकी रिपोर्ट थाना अर्जुनी में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 454, 380 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कराया गया ,थाना प्रभारी अर्जुनी उमेंद टंडन ने थाना स्तर पर टीम गठित कर अज्ञात आरोपी एवं चोरी गए माल की पता तलाश करने टीम रवाना हुए उन्होंने बताया कि उसके घर से घटना दिनांक को अज्ञात चोर द्वारा 02 कट्टा धान भी चोरी किया गया है। ऐसी परिस्थिति में थाना प्रभारी द्वारा अज्ञात आरोपियों की संख्या दो या दो से अधिक होने की संभावना व्यक्त करते हुए पतासाजी हेतु विश्वसनीय मुखबिर लगाएं। आरोपी की पतासाजी के दौरान ग्रामीणों ने ग्राम रांवा के ही नागेंद्र साहू उर्फ नागु एवं शंकर यादव को धान कट्टा बेचने की बात पर संदेह व्यक्त किया तथा मुखबीरो ने भी इन दोनों को घटना में संलिप्तता बताई। थाना अर्जुनी पुलिस टीम ने संदेही नागेंद्र साहू उर्फ़ नागु एवं शंकर यादव के सकुनत में दबिश देकर पकड़ा। पृथक-पृथक पूछताछ करने पर दोनों ने अपने दो अन्य साथी ग्राम रांवा के राहुल यादव एवं ग्राम कुर्रा के डिकेश्वर साहू के साथ मिलकर अंगेश्वर सिन्हा के घर अंदर घुस कर सोने की चैन व 02 कट्टा धान को चोरी करना स्वीकार किए। आरोपियों की निशानदेही पर इसके साथी राहुल यादव एवं डिकेश्वर साहू को हिरासत में लिया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गए माल सोने की चैन वजनी करीबन 11.660 ग्राम कीमती लगभग ₹55000/- एवं 02 कट्टा धान बरामद किया गया। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई किया गया गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम नागेंद्र साहू उर्फ़ नागु ग्राम रांवा, शंकर यादव ग्राम रांवा, राहुल यादव ग्राम रांवा,डिकेश्वर साहू ग्राम कुर्रा जिला धमतरी के रहने वाले है।

You cannot copy content of this page