DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अब गांधीगिरी से होगी राजनीति? कांग्रेस की टीम-85 रवाना हुई वर्धा

जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर भी वर्धा कार्यशाला में भाग लेगी

बालोद- जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 85 पदाधिकारी के साथ सोमवार को महाराष्ट्र के वर्धा स्थित गांधी आश्रम सेवाग्राम के लिए रवाना हुई । सुबह राजीव भवन से सभी पदाधिकारी की दो बसें रवाना हुए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश कार्यकारिणी के 41 पदाधिकारी और 28 जिला कांग्रेस अध्यक्ष समेत सभी प्रकोष्ठ और संगठनों के प्रमुख भी वर्धा में गांधीगिरी का पाठ पढ़ेंगे। वहीं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पी एल पुनिया भी नागपुर से बस में सवार होंगे। ये सभी पदाधिकारी 12 जनवरी से 14 जनवरी तक गांधी आश्रम सेवाग्राम वर्धा में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। इस शिविर में कांग्रेस पदाधिकारियों को गांधी के विचारों से अवगत कराया जाएगा। आज की वर्तमान परिस्थितियों से निपटने गांधी के विचार क्यों ज़रूरी? ऐसे अनेक बिंदुओं पर विषय विशेषज्ञों द्वारा चर्चा की जाएगी।

यह पहली बार है जब इतनी संख्या में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी वर्धा में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बताया कि गांधी के दर्शन और विचारों ने ही आज़ादी दिलाते हुए आज तक देश को एक सूत्र में बाँधा है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सुधाकर ने कहा कि आज भी हमें गांधी के बताए रास्ते पर चलना होगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष गांधी विचारधारा कार्यशाला में भाग लेने के पूर्व सेवाग्राम में पंचायती राज संगठन की कार्यशाला में भाग ले चुकी है।

You cannot copy content of this page