DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बड़ी खबर- बालोद के बीकानेर स्वीट्स में चोरी, लगभग 20,000 नगद निकाल कर ले गए चोर, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, देखिए वीडियो और खबर

देखिये घटना की वीडियो

बालोद। बालोद शहर के घड़ी चौक स्थित चर्चित बीकानेर स्वीट्स से चोरी की खबर सामने आ रही है। अज्ञात चोर ने बीकानेर स्वीट्स के सामने शटर का ताला तोड़कर अंदर गल्ले को रॉड से खोलकर लगभग ₹20000 की चोरी कर ली है।

पूरी घटना दुकान के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद बालोद पुलिस व स्पेशल स्क्वाड टीम जांच में जुट गई है। सुबह इसका खुलासा हुआ। घटना स्थल पर एक लोहे का रॉड नुमा सब्बल पड़ा हुआ था। जिसे चोर घटना के बाद ले जाना भूल गया है।

इसके अलावा बाहर शटर का ताला जो तोड़ा गया था उसे चोर ने वहीं पर लगे हुए पानी फ्रीजर में डाल दिया था।

दुकानदार संकेत राजपुरोहित ने बताया कि बाहर व भीतर लगे कैमरे के फुटेज के मुताबिक 2 लोग चोरी करने के लिए पहुंचे थे ।लेकिन पैसा निकालने के लिए एक आदमी अंदर गया था। फुटेज के मुताबिक रात को दो बजे के बाद चोरी हुई है।

बता दें कि यह बालोद शहर की प्रसिद्ध स्वीट्स मिठाई दुकान है। चोर मिठाई वगैरह नहीं ले गया, सिर्फ गल्ले से पैसा निकाला है ।तो वही संदेह है कि उक्त व्यक्ति कुछ दिनों से दुकान के आसपास घूम रहा था। जो मौका पाकर रात को चोरी करने घुस गया। पुलिस फुटेज व संदिग्धों के आधार पर जांच में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज में चेहरा पहचान नहीं आ रहा है। चोर शातिर है, उसे पता है कि ऊपर कैमरा लगा है। इसलिए वह ऊपर की ओर देख ही नहीं रहा है। सिर्फ बाल नजर आ रहा है।

You cannot copy content of this page