DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मोदी जी की गारंटी से विधानसभा चुनाव जीते हैं, लोकसभा भी जीतेंगे : विष्णु देव साय

देवरीबंगला ।लोकसभा चुनाव के प्रचार में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुरेगांव की जनसभा में जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी से छत्तीसगढ़ का विधानसभा चुनाव जीते हैं, उन्हीं की गारंटी से छत्तीसगढ़ की सभी लोकसभा सीटों का चुनाव जीतेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हमारी सरकार ने विधानसभा के चुनाव के समय जितने वादे किए हैं। सभी वादे पूरे करेंगे। किसानों व महिलाओं को उनका हक देने की कोशिश की है। 5 साल में प्रत्येक वादे को पूरा करेंगे। प्रदेश की सरकार गांव गरीब किसान की सरकार है। सभा के दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, विक्रम उसेंडी, लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग, पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू, प्रीतम साहू, राकेश यादव, देवलाल ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष पवन साहू, उपाध्यक्ष किशोरी साहू, जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर, संध्या भारद्वाज, मोंटी यादव, कार्य समिति सदस्य अभिषेक शुक्ला, नरेश यादव, टिनेश्वर बघेल, उर्मिला साहू, भुवनेश्वरी ठाकुर, निरंजन साहू, राधेश्याम देवांगन, चेमन देशमुख, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page