BREAKING NEWS- महाप्रबंधक की शिकायत पर रेलवे का रास्ता अवरुद्ध करने पर नपा उपाध्यक्ष संतोष देवांगन सहित अन्य लोगों के खिलाफ बलवा का केस दर्ज



दल्लीराजहरा/बालोद – विगत 7 जनवरी को अपनी कुछ मांगो को लेकर दल्ली के नगर पालिका उपाध्यक्ष व आप नेता संतोष देवांगन व उनके साथियों ने रेलवे लाइन में बैठकर रास्ता रोक दिया था। जिस पर चिंताला श्रीकांत महाप्रबंधक राजहरा यंत्रीकृत खदान की शिकायत पर दल्ली पुलिस ने बलवा व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मामले में संतोष देवांगन , राहुल शर्मा , विजय यादव , पुरूषोत्तम , ननकू सार्वा , हीरा चुनाकर, बिसेसर सिंहा एवं अन्य 15 से 20 लोगों के खिलाफ  धारा 147-IPC, 149-IPC, 341-IPC के तहत केस दर्ज हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 07.01.2021 को दोपहर लगभग 2.40 बजे से संतोष देवागंन पिता ओंकार देवागंन उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा, राहुल शर्मा वार्ड क्र0 10 राजहरा, विजय यादव वार्ड क्र0 10 राजहरा, पुरूषोत्तम  वार्ड क्र0 10 राजहरा, ननकू सार्वा वार्ड क्र0 12 राजहरा , हीरा चुनाकर वार्ड क्र0 10 राजहरा, बिसेसर सिंहा वार्ड क्र0 17 राजहरा एवं 10-15  अन्य महिल/पुरूष पुराना बाजार गार्डर पुल के पास रेल्वे ट्रेक पर बैठ गये थे। जिसके कारण अयस्क परिवहन बाधित हो गया। उनकी मांग थी कि खदान में मशीनों के स्थान पर मेनुअली कार्य किया जाए एवं ग्रामीण रोजगार योजना के तर्ज पर शहरी रोजगार योजना लागू कर स्थानीय लोगों को रोजगार दिया जाए। इस विषय पर अनुभागीय अधिकारी डौंडी लोहारा, तहसीलदार डौंडी लोहारा, नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा एवं मुख्य महा प्रबंधक लौह अयस्क समूह द्वारा चर्चा किया गया। किन्तु श्री देवागंन ने रास्ता अवरूद्ध कर दिया। जिसके चलते राजहरा यंत्रीकृत खदान से दोपहर 3.00 बजे 6.00 बजे तक दो रेक अयस्क प्रेषण बाधित हो गया। इस मार्ग से भारत सरकार के महारत्न सार्वजनिक  प्रतिष्ठान के लिए खनिज का प्रेषण होता हैं। इस मार्ग का अवरूद्ध करना राष्ट्रीय विकास के योगदान में बाधा डालने जैसा है।

You cannot copy content of this page