DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जय जवान जय किसान थीम पर दी गई दिल्ली में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि, देखिये दल्ली की तस्वीरें


दल्लीराजहरा। युवा कांग्रेस द्वारा शहीद किसानों को श्रद्धांजलि व 3 काले कृषि कानून जल्द वापिस लेने की मांग की गई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष कोको पाढ़ी के निर्देशानुसार बालोद जिला युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश सचिव प्रशांत बोकड़े के नेतृत्व में दल्ली राजहरा स्थित जैन भवन चौक में काले कृषि कानून के खिलाफ आंदोलनरत 57 शहीद किसानों को मोमबत्ती जला कर व मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा बड़ी संख्या में एकत्रित हो कर केंद्र की मुखबधिर एवं अहँकारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की ।
श्रद्धांजलि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजहरा पालिका अध्यक्ष शिबू नायर उपस्थित थे ।

युवाओं में विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस हरीश साहू , भरत देवांगन ,परितोष हंसपाल,हर्ष रामटेके ,प्रदीप बबलू ,रामु शर्मा ,पप्पू पंजवानी ,रमेश भगत ,सलमान खान ,कान्हा टांक, राजू चौधरी ,दिनेश यादव,डोमेन्द्र साहसी ,आदित्य चौधरी, अदिभ भगत ,शैलेन्द्र बोरकर,अमन मेश्राम ,हेमंत पटेल ,अशोक श्रीवास्तव ,चेतन कुंजाम ,अमन पिपरे,रंजीत बघेल, अजय यादव,देवा पिपरे,हरीश कनोजिया ,सिद्दार्थ,आकाश , निहाल ,खिलेंद्र ,अमन शर्मा ,मृनाल बांदे,दीपक सिंघनिया,लकी ठाकुर
ने शामिल हो कर काले कानून के विरोध में नारे लगाए व अन्नदाताओं की मांग सुनने की गुहार लगाई।

You cannot copy content of this page