बर्ड फ्लू के अफवाह से पोल्ट्री फॉर्म व्यवसायियों में नाराजगी, बैठक लेकर बोले जब तक पुष्टि नहीं होती अफवाह ना फैलाएं लोग, हमारे व्यवसाय पर पड़ रहा असर



बालोद। बालोद ब्लॉक के ग्राम पोंडी, संजय नगर बालोद व दल्ली राजहरा क्षेत्र में चिखलाकसा इलाके में हुई कौए की मौत को लेकर जहां पशु विभाग अलर्ट है। तो वही कौए की इन मौतों के चलते जिले में बर्ड फ्लू की अफवाह उड़ रही है। इस अफवाह के चलते पोल्ट्री फॉर्म व्यवसाय पर काफी असर पड़ रहा है। जिसके चलते शुक्रवार को जिला कुर्मी भवन में पोल्ट्री व्यवसायियो की एक आपात बैठक बुलाई गई। जहां पर बैठक में अफवाह उड़ाने वालों के प्रति पोल्ट्री व्यवसाय संघ ने नाराजगी जाहिर की। एक इलेक्ट्रॉनिक चैनल के एंकर द्वारा बालोद जिले में कौवे की मौत बर्ड फ्लू से होने की पुष्टि संबंधित खबर प्रसारित किए जाने से पोल्ट्री व्यवसाय से जुड़े लोगों में काफी नाराजगी थी। जिसको लेकर संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र देशमुख सहित अन्य लोगों ने कहा कि मीडिया व सोशल मीडिया अफवाह को हवा ना दे। वैसे ही कोरोना काल सभी व्यवसायी भाइयों को लाखों का नुकसान हुआ है। उस पर बिना वजह के बर्ड फ्लू के नाम से अफवाह फैलाना गलत है। हमने पशु विभाग के अफसरों से भी बात की, अभी पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए अफवाह उड़ाना गलत बात है। जिलाध्यक्ष ने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कलेक्टर एसपी से संघ की ओर से लिखित शिकायत करने की भी बात कही। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र देशमुख ने कहा कि बर्ड फ्लू मुर्गी को पकाने के बाद खत्म हो जाता है। कच्ची मुर्गी खाने से हो सकता है। लेकिन मुर्गी को पका कर खाएंगे तो ऐसे ही खत्म हो जाता है। फिलहाल जिले में कहीं कोई बर्ड फ्लू की कोई पुष्टि नहीं हुई है। अफवाह के चलते हमारा व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। जिस पर विराम लगना चाहिए। बैठक में प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष जितेंद्र साहू, ईश्वर चंद्राकर, देवेंद्र देशमुख, गोविंद कोठारी,मिथिलेश देशमुख, यमन सुधाकर, जफर तिगाला, रामेश्वर साहू, सुरेंद्र सिन्हा, प्रांजल श्रीवास्तव, फागूराम साहू, ब्यास देशमुख, रोहित निषाद, घनश्याम, मनोज, बबला यादव, राहुल देवांगन, मुकेश्वर देवांगन, ढालेंद्र ईश्वर चंद्राकर, राजेश कुमार, उमेश कुमार, रविंद्र कुमार, दिनेश कुमार साहू ,दिलीप , राजकुमार प्रजापति, धर्मेंद्र कुमार, रोहित निषाद, शाहनवाज खान सहित अन्य मौजूद रहे।

देखिए वीडियो क्या बोले बैठक में पदाधिकारी

वीडियो

You cannot copy content of this page