DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मोंगरी (सलौनी) एवं गौरव ग्राम खुटेरी में दो दिवसीय भव्य सस्वर मानसगान महोत्सव का हुआ समापन

बालोद। गुंडरदेही विधानसभा के विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद ग्राम मोंगरी (सलौनी) एवं गौरव ग्राम खुटेरी में दो दिवसीय भव्य सस्वर मानसगान महोत्सव के समापन समारोह

में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर भगवान श्री रामचंद्र जी की पूजा अर्चना कर क्षेत्र वासियों के खुशहाली के लिए कामना किए।
इस दौरान विधायक ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भगवान श्री राम और रामायण के प्रति श्रद्धा अगाध है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने के बाद भगवान श्री राम से जुड़े प्रतीकाें का सांस्कृतिक पहचान के तौर पर प्रोत्साहन बढ़ा है । भांचा श्री राम के प्रति लोगों की आस्था को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस सरकार ने राम वन गमन पथ परियोजना लेकर आई। छत्तीसगढ़ सहित पूरी दुनिया में रामायण का मंचन और मानस गान के जरिए आराध्य देव की पूजा-अर्चना की जाती है । छत्तीसगढ़ की संस्कृति में रामायण मानस मंडली महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं, यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर है।
इस अवसर पर श्री बिरेश ठाकुर उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी, श्रीमती सोना देवी देश लहरा अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद, श्री भोजराज साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही, श्री संतु राम पटेल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा, श्रीमती रमादेवी ठाकुर जनपद सदस्य, तरुण पारकर विधायक प्रतिनिधि, सागर साहू मीडिया प्रभारी, श्रीमती अमृता साहू सरपंच, उत्तम कुमार ठाकुर , उमाशंकर ठाकुर , उत्तम निषाद , योगेश साहू , योगेश देशमुख , सेवाराम साहू एवं आयोजक समिति के समस्त पदाधिकारी एवं ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page