DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कमरौद में महाशिवरात्रि मेला के दौरान रात में तलवार दिखाकर लोगों का डरा था युवक, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

बालोद। 08 मार्च शुक्रवार को ग्राम कमरौद महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित मेला में रात्रि करीबन 10.00 बजे हनुमान मंदिर मेनगेट मेनरोड पर आरोपी राकेश कुमार यादव पिता कालूराम यादव उम्र 20 वर्ष निवासी चौरेल थाना अर्जुन्दा जिला बालोद अपने मोटर सायकल हिरो स्प्लेण्डर काले रंग का क्रमांक सीजी 24 टी 5645 को खडी कर उसके उपर बैठकर अपने दाहिने हाथ में एक लोहे का तलवार पकडकर लहराते हुये आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा था। जिसे कानून व्यवस्था में तैनात पुलिस टीम ने पकडा । आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

You cannot copy content of this page