DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला पंचायत अध्यक्ष व नगर कांग्रेस अध्यक्ष ने जीएम को दिया ज्ञापन ,की यह मांग

गुंडरदेही। आज दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे,बिलासपुर के महाप्रबंधक गौतम बनर्जी का वार्षिक निरीक्षण के तहत गुंडरदेही रेल्वे स्टेशन में आगमन हुआ। छ ग शासन के संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही के विधायक कुंवरसिंह निषाद के द्वारा दुर्ग-दल्लीराजहरा रेल मार्ग में परसदा(डंग)में स्टापेज एवं चैनगंज रेलवे क्रासिंग के ऊपर फ्लाईओवर निर्माण हेतु स्वीकृति की मांग की गई।

उनके अनुपस्थिति में जिला पंचायत बालोद के अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा एवं गुंडरदेही ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भोजराज साहू द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर सेक्टर प्रभारी तामेश्वर देशमुख,नीलकंठ टंडन,न पं उपाध्यक्ष संजू सोनकर,पार्षद मो सलीम,विजय कोरे,सरपंच कुलदीप साहू सहित क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page