DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम बालोद में आयोजित खेल में बालिकाओं और महिलाओं ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

बालोद।

कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देशनुसार जिला प्रशासन बालोद और खेल एवं युवा कल्याण विभाग बालोद के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज 08 मार्च को स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम बालोद में जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ।

प्रतियोगिता में 02 वर्ग के अंतर्गत 09 से 18 वर्ष की बालिकाएं तथा 18 से 35 वर्ष की महिलाओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

जिसमे दौड़, लंबी कूद आदि खेलों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्राची ठाकुर, खेल प्रतियोगिता की नोडल अधिकारी के रूप में मौजूद थी। उन्होंने प्रतिभागी बालिकाओं और महिलाओं से भेंट कर खेल प्रतियोगिता में अपना बेहतर प्रदर्शन करने उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों के लिए पेयजल, भोजन एव स्वास्थ्य सुविधा की भी व्यवस्था रखी गई थी।

You cannot copy content of this page