DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

इलेक्ट्रोल बांड के विरोध में स्टेट बैंक भरदा कला के सामने ब्लाक कांग्रेस अर्जुन्दा ने धरना दिया

बालोद। सात मार्च को स्टेट बैंक के द्वारा इलेक्ट्रोल बांड की जानकारी सुप्रीम कोर्ट में न देकर जून तक का समय माँगा गया है
जिसे अनुचित मानते हुए प्रदेश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस जनों द्वारा धरना

प्रदर्शन किया गया।धरना प्रदर्शन को ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतु पटेल, क्रांति भूषण साहू संयुक्त सचिव जिला कांग्रेस कमेटी, गुलशन चंद्राकर, युवा नेता, विजयपाल बेलचंदन ने सम्बोधित किया । इस अवसर पर प्रमुख रूप से वागिस बंजारे जोन अध्यक्ष, सुभाष चंद्राकर, संतोषी सिन्हा,नमेशवरी बांधव राजेश सिन्हा, परमानंद साहू, भुनेश्वर साहू, श्यामसुंदर साहू ओमप्रकाश देशमुख, मदन ठाकुर, इरशाद बेग प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम संचालन ब्लाक कांग्रेस कमेटी के सचिव भोपेंद्र साहू ने किया।

You cannot copy content of this page