DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महिलाएं अपने परिवार और समाज का विकास करने में सक्षम है: निखत सुल्ताना सीईओ

गुण्डरदेही/ बालोद। नाबार्ड के सौजन्य एवं सहयोगी जन कल्याण समिति गुण्डरदेही के सहयोग से रिसोर्स सेंटर में गुण्डरदेही में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर “महिलाएं ही सशक्त समाज का निर्माण कर सकती है” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। सीईओ निखत सुल्ताना ने कहा कि समाज में महिलाओं की भागीदारी को महत्व दिया जा रहा है। जिससे समाज ही नहीं प्रत्येक क्षेत्र में उनका स्थान बढ़ रहा है। यह इस बात का प्रमाण है कि सशक्त समाज का निर्माण हो रहा है। छग राज्य ग्रामीण बैंक मैनेजर श्रीमती निकिता ने

कहा कि शत प्रतिशत महिलाओं का खाता बैंक में खुल गया है तथा वह बचत कर आर्थिक रूप से सशक्त हो कर सशक्त समाज का निर्माण करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रही। पद्मश्री शमशाद बेगम ने कहा कि शिक्षित नारी शिक्षित समाज तभी होगा सशक्त समाज। जिसमें महिलाओं का परिश्रम समर्पण और त्याग को नकारा नहीं जा सकता है। इसके साथ घर परिवार और समाज का सहयोग जिसमें महिलाओं की भागीदारी से समाज अधिक सशक्त होगा।निखत सुल्ताना ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं।

स्वयं के विकास के साथ साथ अपने परिवार व समाज का विकास करने में सक्षम है। मुख्य अतिथि प्रमोद जैन ने कहा कि महिला कमांडो के रूप में महिला सशक्तिकरण का साक्षात उदाहरण है। यह चहुमुखी विकास के लिए कार्य कर रही है। निखत सुल्ताना, लीना साहू नितिका, लता तिवारी, महिला कमांडो टीम कोटगांव, जोरातराई, दल्ली वार्ड 7, चैनगंज, करकाभाट की महिलाओं का सम्मान प्रतीक चिन्ह , साल श्री भेंटकर किया गया।

You cannot copy content of this page