DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

खेरुद में हुआ ग्रामीण साहू समाज द्वारा राजिम महोत्सव का आयोजन

बालोद। गुंडरदेही विधानसभा के विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद जी ग्राम खेरूद में ग्रामीण साहू समाज द्वारा आयोजित भक्त माता राजिम महोत्सव में शामिल होकर भक्त माता राजिम व माता कर्मा की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों और समाज की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

विधायक ने कहा कि राजिम माता ने जिस साहू समाज को अपनी मेहनत और त्याग से संगठित किया, आज वह समाज शिक्षा, कृषि व व्यवसाय सहित सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। साहू समाज एक प्रगतिशील समाज है, हम सबको राजिम भक्तिन माता एवं माता कर्मा के बताए संदेशों का अनुसरण करना चाहिए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से उमाशंकर साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ अर्जुंदा, संतु राम पटेल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा, योगेश साहू सरपंच, शिव कुमार साहू , चैतराम साहू , श्रीमती देवकी साहू , धरम बाई साहू , टामेश्वरी साहू , कृत दास साहू सहित साहू समाज के पदाधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page