DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 08 से 10 मार्च तक

बालोद। 09 से 18 वर्ष की बालिका तथा 18 से 35 वर्ष की महिलाओं
के लिए आयोजित की जाएगी विभिन्न प्रतियोगिताएं
बालोद, 06 मार्च 2024
जिला प्रशासन द्वारा खेल एवं युवा कल्याण विभाग बालोद के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च से 10 मार्च तक स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम बालोद में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का किया जा रहा है। स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम के इण्डोर हाॅल में आयोजित खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत 09 से 18 वर्ष की आयु की बालिकाएं तथा 18 से 35 वर्ष की महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके अंतर्गत इन आयु वर्ग की बालिका एवं महिलाओं के लिए एथलेटिक्स, खो-खो, वेटलिफ्टिंग, बैडमिंटन, रस्साकसी आदि खेल का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के ईच्छुक प्रतिभागी बालिका एवं महिलाएं 08 मार्च को सुबह 10 बजे आयोजन स्थल स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम बालोद में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी खेल अधिकारी कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग बालोद में संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।

You cannot copy content of this page