DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शक्ति वंदन अभियान :- नर्मदाधाम में महिला स्व सहायता समूह सशक्तिकरण कार्यशाला संपन्न

आत्मनिर्भर महिलाएं एवं आत्मनिर्भर देश बनाना है : वीरेंद्र साहू

देवरीबंगला । शक्ति वंदन अभियान के तहत नर्मदाधाम सुरसुली में महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से महिलाओं से संवाद किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू थे। उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार महिलाओं का सम्मान कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्देश्य है कि आत्मनिर्भर महिलाएं एवं आत्मनिर्भर देश बने। इसे हम सब को मिलकर साकार करना है। नरेंद्र मोदी जी के कार्यों से देश स्वर्ण युग की ओर बढ़ रहा है। दुनिया भर के सनातनी एकजुट हो रहे है। अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य व विशाल मंदिर बना है। छत्तीसगढ़ की धरती भी इतिहास बदलने वाली धरती है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजिम कुंभ को भव्यता प्रदान की है। राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को सम्मानित किया है। उन्होंने कहा कि लोगों में चेतन की जागृति हो रही है। यह सब भाजपा राज्य में संभव हुआ है। हमारे संस्कार अच्छे हेतु नारी शक्ति को नमन करते हैं। जनपद उपाध्यक्ष पोषण बनपेला ने कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक शासकीय योजनाओं में महिलाओं की भूमिका अग्रणी है। महिलाओं को बराबरी का स्थान प्रदान किए बिना भारत की तरक्की संभव नहीं है। शक्ति वंदन अभियान के कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष टिनेश्वर बघेल, सरपंच ऐवनी साहू, उत्तम साहू, भुवनेश्वरी ठाकुर, उर्मिला साहू, बिंदेश्वरी सिंनहा, योगिता साहू, सुरेश केसरवानी, उप यंत्री थानेश्वर सोनवानी, एडीओ रूपेंद्र ठाकुर, के आर जमुरिया, गौतम सिंनहा, शिव साहू सहित बड़ी संख्या में स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थी।

You cannot copy content of this page