बालोद। गुरुर ब्लॉक के पुरूर पुलिस ने छह आरोपियों को पकड़ा है। जो तीन पिकअप में मवेशियों को भरकर चारामा से ओडिसा तस्करी करते हुए ले जा रहे थे।

मामले का खुलासा मंगलवार को पुलिस द्वारा किया गया। मामले में छुड़ाए गए 23 नग पशु धन मवेशी को ग्राम चुल्हापथरा के गौशाला एवं ग्राम तुमराबहार के गौशाला में सुरक्षार्थ रखा गया।

प्रकरण में 06 आरोपी गिरफ्तार हुए जिसमें कुलेश्वर लहरे पिता स्व० गौकरण लहरे उम्र 27 साल देमार थाना अर्जुनी जिला धमतरी (छ0ग0),आदू राम नेताम पिता स्व० अधारी राम नेताम उम्र 50 साल नवागांव थाना रूद्री जिला धमतरी,भोजेन्द्र कुमार साहू पिता

ओमप्रकाश साहू उम्र 22 साल खरतुली थाना अर्जुनी जिला धमतरी,दुष्यंत साहू पिता घनाराम साहू उम्र 19 साल बागतराई थाना पुरूर,भरत साहू पिता नंदकुमार साहू उम्र 25 साल रांवा थाना अर्जुनी,कमलेश साहू पिता राधेलाल साहू उम्र 38 साल डोटोपार थाना सनौद शामिल हैं।आरोपीयो के विरूध्द छ०ग० कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 पशुओ के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम की धारा 11 (1) (डी) के तहत कार्यवाही की गई। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग रामगोपाल गर्ग के निर्देशन प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक बालोद एस०आर० भगत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुरूर बोनीफास एक्का के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी पुरूर शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में थाना पुरूर पुलिस टीम को पशु तस्करी करने वाले 06 आरोपी को पकडने में बड़ी सफलता हासिल की गई।
कैसे हुई वारदात
04 मार्च के दरम्यानी रात्रि गौ रक्षक समिति, बजरंग दल चारामा के द्वारा सूचना दिया गया कि तीन पीकप वाहन में पशु तस्करी किया जा रहा है। जिसकी कार्यवाही हेतु वरिष्ठ अधिकारीयों के मौखिक निर्देश पर थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा, हमराह स्टाफ के शासकीय वाहन एवं गौरक्षक की सूचना मवेशी तस्करी की सूचना पर ग्राम मुजालगोंदी के पास चेकिंग पाईट लगाकर आने जाने वाले वाहनो की चेंकिग की जा रही थी। उसी दौरान धमतरी की ओर से आ रही योद्धा पीकप वाहन क्रमांक CG- 12-RA-8626 को हमराह स्टाफ के सहायता रोकने का प्रयास किया, जो उक्त वाहन चालक द्वारा वाहनों को न रोक कर अपने वाहन को भगाने लगा एवं उसी के पीछे योद्धा पीकप वाहन क्रमांक CG-05-AK-7798 CG-04-NQ-2694 जिसे वाहन को भगाने लगा। जिसे हमराह स्टाफ एवं गौ रक्षक समिति, बजरंग दल चारामा के द्वारा निजी वाहन के पीछा कर मचांदुर नाका के पहले रोककर पकड़ा गया। जिसे वाहन के ऊपर पालिथीन से ढककर रखा गया था। जिसे निकालकर देखने पर तीनों गाड़ी में पड़वा, बछिया, गाय भरकर रखा था, उक्त योद्धा पीकप वाहन क्रमांक CG-12-RA-8626 वाहन में सवार चालक का नाम पता पूछने पर अपना नाम भरत साहू पिता नंदकुमार साहू उम्र 25 साल साकिन रांवा थाना अर्जुनी जिला धमतरी तथा बगल में बैठे व्यक्ति अपना नाम कुलेश्वर लहरे पिता स्व० गौकरण लहरे उम्र 27 साल देमार थाना अर्जुनी जिला धमतरी एवं योद्धा पीकप वाहन क्रमांक CG-05-AK-7798 वाहन में सवार चालक का नाम पता पूछने पर अपना नाम दुष्यंत साहू पिता घनाराम साहू उम्र 19 साल साकिन बागतराई थाना पुरूर जिला बालोद (छ0ग0) एवं बगल में बेठे व्यक्ति का नाम कमलेश साहू पिता राधेलाल साहू उम्र 38 साल साकिन डोटोपार थाना सनौद जिला बालोद (छ०ग०) तथा योद्धा पीकप वाहन क्रमांक CG-04-NQ-2694 वाहन में सवार चालक का नाम पता पूछने पर अपना नाम भोजेन्द्र कुमार साहू पिता ओमप्रकाश साहू उम्र 22 साल निवासी खरतुली थाना अर्जुनी जिला धमतरी एवं बगल में बेठे व्यक्ति का नाम आदू राम नेताम पिता स्व० अधारी राम नेताम उम्र 50 साल नवागांव थाना स्त्री जिला धमतरी का रहने वाले बताये। उक्त वाहन में 23 नग मवेशी भरकर धमतरी से ओडिसा कत्लखाना ले जाना बताये। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।
इनकी रही भूमिका
उक्त प्रकरण की कार्यवाही में थाना पुरूर प्रभारी शिशुपाल सिन्हा, प्र०आर० विश्वजीत साहू, आरक्षक लिखन साहू, किशोर साहू, गुणेश यादव, विवेक सिन्हा, छोटू सोनकर, थनेन्द्र देवांगन, रूपेश चौरे एवं गौ रक्षक समिति, बजरंगदल धमतरी / चारामा / गुरूर के सदस्य की सराहनीय भूमिका रही।
