DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सामूहिक आदर्श विवाह में गायत्री परिवार का अतुलनीय योगदान,,सुरसुली में हुआ आयोजन

बालोद। आज मंगलवार को ग्राम सुरसुली, देवरी बंगला नर्मदा धाम के पावन धरा पर मुख्यमंत्री कन्यादान

सामूहिक आदर्श विवाह के अंतर्गत एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार विकासखंड डौण्डीलोहारा के सहयोग से 42 जोड़े नव दंपतियों का विवाह संस्कार संपन्न किया गया। विवाह संस्कार संपन्न करने के लिए गायत्री प्रज्ञा

पीठ डौंडीलोहारा से चंद्र कुमार लारियावंशी, गिरिवर सिंह कोलियारे ,सेवाराम मंडावी, वीरेंद्र कुमार साहू, मिलन सिंह सिंह, शोभाराम मंडावी, देव प्रसाद आर्य यज्ञाचार्य के रूप में उपस्थित थे। देव मंच में दीप प्रज्वलन के साथ संगीतमय वातावरण में विवाह संस्कार प्रारंभ हुआ। विवाह संस्कार संपन्न कराते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि मानव जीवन के 16 संस्कारों में विवाह संस्कार बहुत ही महत्वपूर्ण एवं पवित्र संस्कार माना जाता है जिसमें दो आत्माएं एक साथ मिलकर एक नए जीवन की सृष्टि करते हैं।

गृहस्थ को सफल बनाने के लिए परस्पर सद्भावनाएं एवं सहयोग की भावना से ही संभव है। जिस प्रकार एक गाड़ी को सही और संतुलित वेग से चलने के लिए पहिए बराबर होना चाहिए इसी प्रकार गृहस्थ को सद्गृहस्थ एवं लक्ष्य तक ले जाने हेतु पति-पत्नी के बीच पर प्रेम, सद्भावनाएं, सहयोग एवं एक दूसरे के प्रति समर्पण होनी चाहिए। गृहस्थ एक तपोवन है जिसमें संयम, सेवा और सहिष्णुता का अभ्यास करके सुन्दर और सुखी जीवन जीया जा सकता है।
कार्यक्रम में प्रत्येक यज्ञ कुंड में नव दंपति जोड़े को सहयोग करने हेतु उपाचार्य के रूप में गायत्री परिवार से यादराम साहू, अशोक साहू ,उर्मिला साहू ,शेर सिंह चुरेंद्र, वारुणी दिल्लीवार, कुंती सहारे ,कुमार सिंह सहारे, नागदंत नेताम, ढाल सिंह साहू, ओम प्रकाश साहू ,कैलाश नाथ साहू ,पुराणिक लाल सोरी, पीलू राम साहू एवं विकासखंड डौंडीलोहारा के सभी गायत्री परिजनों का विशेष सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page