DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शा पूर्व मा शाला गोडेला में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, बच्चों ने कबाड़ से जुगाड़ कर बनाए मॉडल

बालोद। शा पूर्व मा शाला गोडेला में शिक्षिका प्रतिभा त्रिपाठी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया।

जिसमें बच्चों ने अपने अंदर छिपे वैज्ञानिक प्रतिभा को निखारने का प्रयास व बच्चों में विज्ञान के प्रति रूचि जागृत करने के लिए किया गया और घर में उपलब्ध कबाड़ से जुगाड के द्वारा विज्ञान के माडल तैयार किये ।

विज्ञान रंगोली पोस्टर निर्माण भी बच्चों द्वारा किया गया । प्रतिभा त्रिपाठी ने विज्ञान दिवस पर प्रकाश डालते हुए रमन प्रभाव की खोज के बारे में बताया और कहा कि आज के दिन ही डॉं सी वी रमन ने रमन प्रभाव की खोज की थी।

साथ ही बच्चों के द्वारा विज्ञान के चित्र व मॉडल तैयार किए गए। प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।


साथ ही इंस्पायर अवार्ड में इस साल गोडेला विघालय से कक्षा छठवीं के छात्र झागेन्द्र का चयन हुआ। वांशु, तान्या मटियारा, विघा , साहिल , हिरेन्द्र, खुश्बू आदि बच्चों ने अपना विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के आयोजन में समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही।

You cannot copy content of this page