“वृद्धाश्रम में बेसहारा बुजुर्गों संग रा.से.यो के स्वयंसेवक युवाकांत सिन्हा ने मनाया अपना जन्मदिन और बाटी खुशियां”



बालोद। मौका यदि जन्मदिन का हो और धूमधड़ाके के साथ पार्टी न हो यह बात हजम नहीं होता। लेकिन आज भी कई युवा ऐसे हैं, जो आधुनिकता की चकाचौंध से दूर रहकर बड़ी सादगी के साथ अपना जन्मदिन मनाते हैं। ऐसे ही युवाओं में से एक हैं रा.से.यो के स्वयंसेवक युवाकांत सिन्हा ,जिन्होंने अपने जन्मदिवस के अवसर पर धूमधड़ाका के साथ पार्टी करने के बजाय दीन-दुखियों की सेवा को प्राथमिकता दी है। रा.से.यो के वरिष्ठ स्वयंसेवक कौशल गजेन्द्र के साथ बालोद वृद्धाश्रम में जन्मदिन मनाते हुए रा.से.यो के स्वयंसेवक युवाकांत सिन्हा , प्रणव तिवारी , हेमचंद, नीलू , भारती , सलोनी ने वृद्धजनो को फल,मिठाई और बिस्किट का वितरण कर आश्रम में रह रहे बुजुर्गो का आशिर्वाद प्राप्त किया और सभी स्वयंसेवकों ने बताया कि वह इस समाज सेवा के कार्य में रा.से.यो राज्य स्तरीय पुरस्कृत वरिष्ठ स्वयंसेवक कौशल गजेंद्र के सानिध्य से आए है ।

You cannot copy content of this page