DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नर्मदाधाम में हुआ आदर्श विवाह, 42 जोड़े परिणाम सूत्र में बंधे

देवरीबंगला ।आज महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री आदर्श कन्या विवाह योजना के तहत नर्मदाधाम सुरसुली में 42 जोङो का आदर्श विवाह कराया गया।
जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपाध्यक्ष पोषण बनपेला ने की। जनपद अध्यक्ष ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग कई वर्षों से सामूहिक आदर्श विवाह कर एक मिशाल कायम कर रह् है। आज दिखावा और भौतिकता हमारी जिंदगी में हावी है। हम शादी जैसी खर्चीले बजट को आदर्श विवाह के माध्यम से गरीब परिवार की मदद करते हैं। प्रत्येक समाज के युवाओं में नैतिकता की यही सोच होनी चाहिए। जनपद उपाध्यक्ष ने कहा कि पिता के कंधों पर पुत्री के ब्याह की जिम्मेदारी होती है। आज समाज में दिखावा के कारण शादियां मंहगी हो गई है। एक पिता को शादी के नाम पर 4 से 5 लाख की राशि खर्च करनी पड़ती है। एक साधारण परिवार के लिए संभव नहीं है। परियोजना अधिकारी सीपी शर्मा ने बताया कि आयोजन में 35 ग्रामों के लगभग 1500 ग्रामीण बाराती व घराती ने इस कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने शासन की मुख्यमंत्री आदर्श कन्या विवाह योजना की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर सरपंच ऐवनी साहू, जनपद सदस्य संतोषी भूआर्य, जानकी ठाकुर, केजूराम सोनबोईर, पूर्व सरपंच केशव शर्मा, भिखारीराम साहू, गिरधारी साहू, परियोजना अधिकारी डौडीलोहारा सुनील कुमार साहू, योगिता साहू, खेमिन झारिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थी।

You cannot copy content of this page