DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संकुल स्तरीय स्पीड रीडिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुई सम्पन्न

गुरुर। संकुल केन्द्र नाहंदा में संकुल स्तरीय स्पीड रीडिंग प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न हुई।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामेश्वर यादव प्रधान पाठक माशा नाहंदा अध्यक्षता केवल राम मंडावी प्रधान पाठक प्राशा कोसमी एवं विशेष अतिथि ओमप्रकाश साहू शिक्षक माध्यमिक शाला टेंगना रहे।

संकुल समन्वयक यशवन्त कटेन्द्र ने बताया कि बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता एवं पठन कौशल के विकास के लिए प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में 5 प्राथमिक शाला तथा 2 माध्यमिक शाला के चयनीत बच्चों ने भाग लिया

स्पीड रीडिंग में प्राथमिक शाला करियाटोला के कक्षा पाँचवीं के छात्र वीरेन्द्र कुमार ने प्रथम एवं प्राथमिक शाला कोसमी की कुमारी चुनेश्वरी कक्षा पाँचवीं की छात्रा द्वितीय स्थान पर रही। इसी तरह माध्यमिक शाला नाहंदा की छात्रा कुमारी सेजल मंडावी कक्षा आठवीं प्रथम एवं माध्यमिक शाला टेंगना से कुमारी ठामेश्वरी कक्षा आठवीं द्वितीय स्थान प्राप्त किया इस अवसर पर चोवेश कुमार साहू , दोवेन्द्र कुमार जुर्री , तुकेश्वर कुमार साहू , श्याम सिंह खरे , ओम प्रकाश महेन्द्र , रितेश कुमार नायडू , देवेन्द्र कुमार ठाकुर शिक्षकों सहित छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।

You cannot copy content of this page