DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

यशवंत जैन के मातृशोक पर मुख्यमंत्री ने फोन के माध्यम से दी श्रद्धांजलि

बालोद। छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बालोद जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं बाल संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष यशवंत जैन से फोन पर मातृ शोक हेतु अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने फोन के माध्यम से अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दुख की इस घड़ी में ढांढस बंधाया। ज्ञात हो कि गत दिनों यशवंत जैन की माता कमलादेवी श्रीश्रीमाल के निधन पश्चात शोक मिलन कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव संगठन मंत्री पवन साय प्रदेश संगठन प्रभारी अजय जामवाल संगठन मंत्री रामप्रताप कांकेर लोकसभा के सांसद मोहन मंडावी राजनांदगांव के पूर्व सांसद अभिषेक सिंह गुंडरदेही के विधायक कुंवर सिंह निषाद संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा, कांकेर विधायक आशाराम नेताम अंतागढ़ के पूर्व विधायक भोजराज नाग लोकसभा के सहसंयोजक भरत मटियारा जिला भाजपा अध्यक्ष पवन साहू सहित अनेक नेतागण यशवंत जैन के निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित किए। वहीं मुख्यमंत्री ने फोन के माध्यम से अपनी श्रद्धांजलि दी।

You cannot copy content of this page