DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

देवारभाट में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

बालोद। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार प्रसार हेतु तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी एक्शन प्लान के अनुसार जिला न्यायाधीश बालोद डॉ. प्रज्ञा पचौरी अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के निर्देशानुसार, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब

न्यायालय बालोद योगेश पारीक एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद सुमन सिंह के द्वारा ग्राम-देवारभाट में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर उपस्थित लोगों को बालश्रम अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, मोटर दुर्घटना दावा अधिनियम एक्ट, एफ.आई.आर. के संबंध में विधिक संबंधी कानूनों की जानकारी प्रदान किया गया एवं आगामी नेशनल लोक अदालत 09 मार्च के संबंध में भी जानकारी प्रदान किया गया। उक्त अवसर ग्राम के सरपंच एवं समस्त ग्रामवासी, पैरालीगल वालिंटियर रमेश कुमार शर्मा , कमलेश्वर साहू, गिरधारी लाल, गौकरण प्रसाद, सरोज कुमार उपस्थित रहे। इस शिविर से करीब सौ लोग लाभान्वित हुए।

You cannot copy content of this page