DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला मेट संघ के तत्वाधान में जोन मेट संगठन बनाने के लिए बैठक संपन्न

बालोद। जिला मेट संघ के तत्वाधान में जोन मेट संगठन बनाने के लिए बैठक ग्राम पंचायत लाटाबोड़ में रखी गई। जिला मेट संघ के तत्वावधान में जोन मेट संगठन बनाने हेतु अध्यक्ष सचिव एवं सदस्य के चुनाव हेतु ग्राम पंचायत लाटाबोड़ में ये बैठक रखी गई। जिसमें ग्राम परसोदा,भोईनापार ,अरौद, परसा ही ,बोरी एवं लाटाबोड़ खपरी के मेट उपस्थित हुए।
इस बैठक में जितने मेट सदस्य उपस्थित हुए थे उन सब की सर्व सहमति से ग्राम पंचायत लाटाबोड़ की मेट श्रीमती दुर्गेश्वरी यादव को जोन मेट का अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। जोन सचिव हेतु ढलेश्वरी साहू ग्राम पर साही को चयन किया गया। इसी प्रकार जोन सदस्य के रूप में श्रीमती बागेश्वरी मंडावी को चयनित किया गया।
इस बैठक में तीरथ राम ग्राम पर सदा से जिला सचिव, डामन लाल टामीन मरकाम ग्राम परसोदा से श्रीमती पूर्णिमा बंजारे भोईनापार श्रीमती बागेश्वरी अरोद श्रीमती ढलेश्वरी परसाही श्रीमती टामिन साहू परसाही श्रीमती प्रीति साहू बोरी श्रीमती राधा साहू बोरी देवेंद्र कुमार साहू ग्राम लाटाबोड़, श्री उत्तम यादव ग्राम अरोद से उपस्थित हुए।

You cannot copy content of this page