DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नई पहल: शिक्षिका मुनमुन सिन्हा ने अपने जन्मदिन पर किया स्कूल में न्योता भोज का आयोजन

डौंडीलोहारा। ब्लॉक के प्राथमिक शाला गैंजी में न्योता भोज का आयोजन किया गया। यह आयोजन शाला की शिक्षिका मुनमुन सिन्हा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर किया। जिसमें बच्चों को पूड़ी ,हलवा दाल चावल एवं सब्जी परोसा गया।

इस अवसर पर प्राथमिक शाला समिति के अध्यक्ष चेतन राणा, एवम् माध्यमिक शाला समिति के अध्यक्ष हेमचंद धनकर , तथा समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं उपस्थित थे। ज्ञात हो कि सरकार की पहल पर स्कूलों में न्योता भोज शुरू किया गया है। जिसमें कोई भी इच्छुक दानदाता अपने तरफ से बच्चों को किसी खास मौके पर मध्यान्ह भोजन के अवसर पर उनके लिए इस तरह से भोज का आयोजन कर सकते हैं। यह मध्यान्ह भोजन में मिलने वाले आहार में शामिल नहीं होगा। बल्कि बच्चों के लिए अतिरिक्त पोषण होगा।

You cannot copy content of this page