DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण से छात्राओ के साथ छेड़छाड़ की घटनाओ को रोकने मे मदद मिलेगी,, छात्राओं को दी प्रशिक्षण

बालोद। शास. पूर्व माध्य. शाला अर्जुनी और सोरर की छात्राओ को रानी लक्ष्मी बाई आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षक नूतन कुमार ने बताया कि छात्राओ मे प्रशिक्षण को लेकर उत्साह है।
दोनो स्कूल के प्रधान पाठको ने बताया कि प्रशिक्षण से छात्राओ मे आत्म रक्षा के

साथ आत्म विश्वास बढ़ता है। दोनों स्कुलो के शिक्षक गण, शिक्षिका गण ने बताया की छेड़छाड़ की बढ़ती घटनाओ को रोकने मे मदद मिलेगी तथा अप्रिय घटना भी रोकी जा सकती है।
दोनों स्कूलो की छात्राओ ने बताया कि आत्म रक्षा प्रशिक्षण बहुत जरूरी है,

हमारे प्रशिक्षक सर नूतन कुमार जी ने हम लोगो को अब तक अपनी सुरक्षा के लिए लगभग 15 ट्रिक, टेकनिक सिखा चुके है, साथ ही साथ हम सभी छात्राओ को नेतृत्व करने की क्षमता लाये,

नैतिक शिक्षा भी प्रदान किये तथा स्वस्थ मन स्वस्थ शरीर के लिए एकसरसाइज सिखाये साथ ही साथ सप्ताह मे एक दिन मनोरंजन खेल भी खेलाते है।
यह प्रशिक्षण सभी छ्त्राओ को लेनी चाइये यह बहुत महत्वपूर्ण है तथा यह प्रशिक्षण प्रतिवर्ष होनी चाहिए।

You cannot copy content of this page