DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विधानसभा में अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को लेकर उठाया विधायक ने सवाल, जल्द से जल्द भर्ती की मांग

बालोद। बालोद विधानसभा क्षेत्र के विधायक संगीता सिन्हा ने विधानसभा में सत्र के दौरान स्वास्थ्य विभाग का मामला उठाया। उन्होंने बालोद विधानसभा सहित पूरे जिले के अस्पतालों में पदस्थ स्टाफ और रिक्तियों की जानकारी ली। साथ उन्होंने नई सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द इन पदों को भरा जाए ताकि स्वास्थ्य सुविधा सुदृढ़ हो। संगीता सिन्हा ने कहा कि कई जिला अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी है। नर्स काम संभाल रहे। विशेषज्ञों की कमी है। कई जगह डॉक्टर की कमी है । ऐसी समस्या मेरे विधानसभा के साथ-साथ पूरे छत्तीसगढ़ में है। मैं स्वास्थ्य मंत्री से निवेदन करती हूं कि जल्द से जल्द रिक्त पदों को भरा जाए। हर जिला अस्पताल में महिला विशेषज्ञ की नियुक्ति जरूर हो। उन्होंने विधानसभा में संजारी बालोद क्षेत्र में अंतर्गत संचालित जिला अस्पताल, मातृ शिशु अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय स्टाफ के कितने पद स्वीकृत, कार्यरत और रिक्त कितने हैं। और रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु शासन द्वारा क्या पहल की जा रही है, इस संबंध में जानकारी मांगी थी। जिस पर मंत्री द्वारा उनके प्रश्न पर लिखित जवाब दिया गया है। जिसमें बताया गया है कि जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट और पैथोलॉजिस्ट के पद रिक्त हैं। जो की क्रमशः एक और दो हैं
इसी तरह ओटी टेक्नीशियन के चार-चार पद रिक्त हैं। साथ ही 100 बिस्तर मातृ शिशु अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ का एक पद, निश्चेतना पीजीएमओ का दो पद, शिशु रोग पीजीएमओ का एक पद, स्त्री रोग पीजीएमओ का तीन पद और पीजीएमओ पैथोलॉजी का दो पद रिक्त है। इसी तरह लैब टेक्नीशियन का एक पद, फार्मासिस्ट ग्रेड 2 का दो पद, ओटी अटेंडेंट का भी दो पद रिक्त है।

You cannot copy content of this page