DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

परिक्षेत्रीय कोसरिया गंधर्व समाज के सम्मेलन में शामिल हुए बेनू राम साहू

बालोद:- परिक्षेत्रीय कोसरिया गंधर्व समाज बालोद के तत्वाधान में वार्षिक सम्मेलन इस बार ग्राम नर्रा में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर बालोद परिक्षेत्र के 32 गांवों के गंधर्व समाज के महिला एवम् पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे । हर वर्ष बसंत पंचमी के पावन अवसर पर गंधर्व समाज के लोग मां सरस्वती की पूजा बड़े धूमधाम से करते हैं। वन ग्राम सिंघोला से लेकर चिराईगोडी तक फैले बालोद परिक्षेत्र के समाजिक कार्यकर्ता सरस्वती पूजा के लिए ग्राम नर्रा पहुंचे थे।

सर्वप्रथम बड़ी संख्या में महिलाओं ने कलश यात्रा निकालकर गांव भ्रमण किए । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में क्षेत्र के समाजसेवी एवम् रेलवे कर्मचारी बेनू राम साहू तथा अध्यक्षता रिखी राम बघेल परिक्षेत्रिय अध्यक्ष रहें । बच्चों के विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ वृद्ध जनों का सम्मान, युवक युवती सम्मेलन, प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

डोमेंद्र ग्वालवंशी प्रदेश सहसचिव ने बताया कि कार्यक्रम की रूपरेखा बहुत पहले से तैयार किए थे, गाव मे भारी उत्साह का माहौल था, समाज के साथ अन्य समाज के लोग भी शामिल हुए। मुख्य अतिथि बेनू राम साहू ने कहा कि हमारे ग्राम नर्रा में हर साल बसंत पंचमी पर मां सरस्वती देवी की पूजा स्कूल प्रांगण में बने मन्दिर में करते आ रहे हैं। स्कूली बच्चों का मेढक दौड़, कुर्सी दौड़, सुई धागा दौड़, गोली चम्मच दौड़, फुगड़ी का आनंद दर्शक लोग खुब उठाए ।

उन्होंने समाज मे गरीब एवम् असहाय लोगों के सेवा में सहयोग करने की अपील किए । इस अवसर पर घनश्याम नेताम, बिसौहा राम बघेल, रामकुमार सोनवानी, हीरा लाल कुलदीप, काशी राम, किशोर कुमार नागवंशी, राजकुमारी, लक्ष्मी बाई, रामदयाल साहू, युवराज साहू, प्रहलाद साहू, मोती राम बघेल, घना राम, सुखनंदन, रोहित विजय सोनवानी एवम् बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page