DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा के वाणिज्य विज्ञान विभाग द्वारा “बचत – एक चुनौती” विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया आयोजन

अर्जुन्दा । शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा के वाणिज्य विज्ञान विभाग द्वारा दिनांक 14 व 15 फरवरी 2024 को “बचत – एक चुनौती” विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम दिवस में श्री राम नारायण ताम्रकार, विकास अधिकारी एस बी ए (LIC) व श्री शैलेन्द्र सिंह अभिकर्ता स्टार हेल्थ संस्था मुख्य वक्ता के रूप में थे, जिन्होंने जीवन बीमा के ऊपर प्रकाश डाला व साथ ही साथ छात्र-छात्रो को इस क्षेत्र में अपना भविष्य कैसे बनाए इस पर प्रमुख चर्चा हुई व छात्र-छात्रो के शंकाओ का समाधान भी किया गया । द्वितीय दिवस में स्वास्थ्य बीमा व म्यूचुअल फंड में निवेश व इसमे रोजगार कैसे पाए विषय पर श्री शैलेन्द्र सिंह अभिकर्ता स्टार हेल्थ संस्था व श्री अखिलेश ताम्रकार, रिलेशनशिप मैनेजर ICICI PRUDENTIAL AMC के द्वारा स्वास्थ्य बीमा व म्यूचुअल फंड के क्षेत्र की जानकारी व इसमें रोजगार कैसे प्राप्त करे के बारे के छात्र- छात्राओ को विस्तृत जानकारी दी। उक्त कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग से विभागाध्यक्ष श्री मोहित साव (सहायक प्राध्यापक), सुश्री प्रभा शर्मा (सहायक प्राध्यापक), श्री त्रिदेव (सहायक प्राध्यापक), विभागाध्यक्ष वनस्पतिशास्त्र श्री किशोर टंडन (सहायक प्राध्यापक) , विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र श्रीमति दीपिका कंवर (सहायक प्राध्यापक) एवं वाणिज्य संकाय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page