DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सरस्वती शिशु मंदिर लाटाबोड मे मनाया गया बसंत पंचमी का पर्व

बालोद। 14 फरवरी 2024 को विद्यालय मे कुवारी माता शिक्षण समिति लाटाबोड द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर लाटाबोड में बसंत पंचमी का पर्व पूरे विधि विधान के साथ मनाया गया ।

सर्व प्रथम माता सरस्वती की पूजा अर्चना हवन आदि आचार्य श्री जीतेन्द्र शर्मा गौरैय्या धाम पैरी चौरेल के द्वारा संपन्न कराया गया। इसके बाद 40 नवनिहाल बच्चों का विद्यारम्भ संस्कार कराया गया। तीसरे क्रम में मातृ पितृ पूजन का कार्यक्रम कराया गया. जिसमे लगभग 80 पालकों की सहभागिता रही ।

यह विद्यालय द्वारा आयोजित प्रथम कार्यक्रम था। जिसमे पालकों ने बढ़ चढ़ के भाग लिया और मातृ पितृ पूजन से बहुत भावुक हो गये क्योंकि यह उनके जीवन का पहला अवसर था। प्रधानाचार्य प्रकाश तिवारी जिनकी कोई संतान नही है जो अकेले जीवन जीते है विद्यालय को ही वहां के बच्चों को ही अपना परिवार मानते है वो रो पड़े। क्योंकि उनके द्वारा मात्र 3 वर्ष पढ़ाने के बाद भी मनीषा साहू पिता सुरेश साहू आज अपने पिता की तरह पूजा की और आशीर्वाद लिया तो वे भावुक हो गये । आगामी भविष्य में इससे अच्छा कार्यक्रम करने की योजना बनाई गई है । अंत में कक्षा अरुण से द्वितीय तक के बच्चों का खेलकूद एवं संस्कृतिक कार्यक्रम किया गया । उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष कश्चित साहू उपाध्यक्ष जनपद सदस्य हरिश्चंद्र साहू , कोषाध्यक्ष राजेश यादव , सह सचिव क्यामल साहू सदस्य केयत राम भुआर्य हेमा साहू हुकूमचंद साहू सेवा निवृत प्रधान पाठक नेवारीखुर्द मानसिंह मानकर प्रधान पाठक बोड़की प्रधानाचार्य प्रकाश तिवारी वरिष्ठ आचार्य जीतेन्द्र सिंद्रम कामीनी यदु आचार्य में त्रिवेणी साहू हरिप्रिया वैष्णो देवेश बघेल विकाश शर्मा सुरुचि साहू मोनिका साहू चंद्रमुखी साहू , राखी ठाकुर , दीपा साहू , भोजन प्रभारी शंकर साहू का सम्पूर्ण सहयोग रहा ।

You cannot copy content of this page