ग्राम छेड़िया,गोटाटोला, भेजा जंगली प्राथमिक शाला में धूमधाम से मनाई बसंत पंचमी



बालोद। शासकीय प्राथमिक शाला भेजा जंगली में मातृ पितृ दिवस मनाया गया बच्चों के द्वारा माता पिता एवं पालकों का पूजन कर आशीर्वाद लिया गया शासकीय प्राथमिक शाला छेड़िया में बसंत पंचमी पर माता सरस्वती का पूजन किया गया

बच्चों के द्वारा सामुहिक रूप से सरस्वती स्तुति की प्रस्तुति दी गई कक्षा की छात्रा प्रिया ने सरस्वती वंदना गीत गाया प्रधान पाठक मेनका कटेन्द्र ने बसंत को ऋतुओं का राजा बताते हुए प्रेरक कथा सुनाई

इसी तरह प्राथमिक शाला गोटाटोला में प्रधान पाठक अभयराम ध्रुवे ने बच्चों को मातृ पितृ पूजन के महत्व को बताते हुए माता पिता एवं बड़ों का हमेशा सम्मान करने के लिए प्रेरित किया बच्चों के द्वारा साँस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दिया गया

इस अवसर पालकों सहित ग्रामिणों की उपस्थिति रही।

You cannot copy content of this page