DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बसंत पंचमी के ज्ञान की देवी सरस्वती के साथ मातृ पितृ पूजन दिवस शासकीय प्राथमिक शाला कापसी में संपन्न

बालोद। 14 फरवरी बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती का पूजन के साथ बच्चों ने रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। शाला परिवार के आमंत्रण पर पालकों का समूह विद्यालय पहुंचा बच्चों ने मंच पर बिठाकर अपने माता पिता को फूलों की माला पहनाकर उनका पूजन किया गया। राज्य शासन के आदेश के अनुसार पालकों को विद्यालय से जोड़ने और बच्चों में सांस्कृतिक चेतना को निरंतर रखने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत शिक्षक उमराव सिंह अलसरे ने समस्त पालकों को विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के माता पिता को संबोधित करते हुए कहा की राज्य शासन की यह पहल लाभकारी है और संस्कृति संस्कार बचाने के लिए यह कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होगा। शाला विकास समिति सदस्य चांदनी सेन द्वारा अपने बच्चों के द्वारा आज के दिन दिए गए उपहार व रोज माता पिता का सम्मान करने की बात की। बच्चों के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम व कविता का मनभावन प्रदर्शन किया गया। इस अवसर शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष कीर्तन लाल बढ़ाई समस्त सदस्यगण व पालकों के साथ प्रधान पाठक समस्त शिक्षक स्टाफ उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page