ग्राम परिक्रमा यात्रा के माध्यम से गांवों तक पहुंचेगा किसान मोर्चा,यात्रा की विधिवत शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया



बालोद l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पित है।

विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित कर रही है, जिसके परिणाम स्वरूप देश एवं प्रदेश में किसान समृद्ध हो रहा है और भारत की आत्मा ग्रामीण अंचल सशक्त बन रहा है। साथ ही साथ विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के दिशा में अग्रसर है।

इसी तरतम्य में आज ग्राम परिक्रमा यात्रा की विधिवत वर्चुअल शुरुआत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय आदित्यनाथ योगी द्वारा संस्कार नगरी सुख से की गई ।

भाजपा जिलाध्यक्ष पवन साहू के मार्गदर्शन मे किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष तोमन साहू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसानों को द्वारा बालोद जिला का यात्रा नौ मंडलों के माध्यम से विभिन्न ग्रामों में की जाएगी

इस संबंध में जानकारी देते हुए किसान मोर्चा के तोमन साहू ने बताया कि पूरे देश में राष्ट्रीय नेतृत्व में यह यात्रा आयोजन किया जा रहा है।

यात्रा प्रतिदिन जिले के पांच गांवों में आयोजित की जाएगी, जिसमें स्थानीय सांसद, विधायक, निर्वाचित प्रतिनिधि, भाजपा मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, सेवानिवृत कर्मचारी, वकील, डॉक्टर, भूतपूर्व, सैनिक, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्त्ता के साथ मोर्चा कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत के वरिष्ठ एवं प्रभावशाली गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष पवन साहू ने कहा यात्रा के दौरान सभी वर्गों एवं सभी क्षेत्र में कार्य कर रहे जनमानस को सम्मिलित कर उनसे संपर्क किया जाएगा। एक तक माह चलने वाली ग्राम परिक्रमा यात्रा में भाजपा सरकार के विकास कार्यों की जानकारी और जिला के सभी गांव में पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है साथ ही प्रत्येक संगठनात्मक जिले में होने वाले सीधे प्रसारण समारोह में बड़ी संख्या में किसानों को आमंत्रित किया जाएगा। वक्ताओं द्वारा किसान केंद्रित योजनाओं और मोदी सरकार की पूरी हुई गारंटियों पर प्रकाश डाला जाएगा।

यात्रा के दौरान दीवार लेखन भी किया जाएगा। यात्रा के माध्यम से गांवों में किसानों, मजदूरों की चौपाल लगाकर पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार के किस ऐतिहासिक गारंटी योजनाओं पर चर्चा होगी। चौपाल में किसानों-मजदूरों से संकल्प पत्र हेतु सुझाव लिये जाएंगे एवं उनकी आकांक्षा जानी जाएगी। उसके बाद डोर-टू-डोर अभियान चलाकर योजनाओं के पत्रक वितरित किये जाएंगे। यात्रा के संयोजक जिला में जिला अध्यक्ष, एवं 4 सदस्य होंगे साथ में मीडिया प्रभारी और सोशल मीडिया प्रभारी को भी समिति का हिस्सा बनाया जाएगा।

पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य कृष्ण कांत पवार ने पीएम मोदी के प्रमुख 9 संकल्पों के बारे में जानकारी देना है। साथ-साथ किसान से संबंधित सभी लाभार्थियों से संपर्क करना है। अधिकतम किसानों से कैसे जुड़े यह ग्राम परिक्रमा यात्रा के माध्यम से सुनिश्चित किया जाएगा। खेती में काम करने वाले मजदूरों की संख्या कृषकों से ज्यादा है, तो हम उन्हें भी मुख्य धारा में लेकर आएं और संगठन से जोड़ा जाना सुनिश्चित करने हेतु कहा गया

उक्त ग्राम परिक्रमा यात्रा कार्यक्रम को जिला महामंत्री देवेंद्र जसवाल जिला उपाध्यक्ष राकेश यादव छोटू त्रिलोकी साहू प्रतिभा चौधरी मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू एवं कुलदीप कत्याल द्वारा मार्गदर्शन दिया गया
उक्त कार्यक्रम में जिला किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष रमेश सोनवानी जिला महामंत्री हेमंत साहू मंत्री द्वाय धर्मेश साहू संदीप बाजपेई छगन साहू मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू ओंकार सिंह मितेंद्र वैष्णव चैतन्य निषाद सुरेश देशमुख महिला मोर्चा की अध्यक्ष हितेश्वरी कौशिक अंबिका यादव सुनीता मनहरण पद्मिनी साहू गणेश राम साव पंकज चौधरी संजय साहू प्रीतम यादव राजेंद्र कनेकर भोलाराम साहू अश्विन वारले पालक ठाकुर मणिकांत बघेल दानेश्वर मिश्रा बाल सिंह साहू संतोष साहू कल्याण सोनवानी चित्रसेन साहू दिनेश तापरिया बंटी बाफना खंडेश्वर साहू संजय साहू कुलदीप यादव आदि की उपस्थित रही।

You cannot copy content of this page