DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

न्यू कृष्णा पब्लिक स्कूल बालोद में आयोजित हुई वार्षिकोत्सव कार्यक्रम

बालोद । बालोद जिले में संचालित न्यू कृष्णा पब्लिक स्कूल के द्वारा बच्चों के प्रतिभाओं को निखारने हेतु वार्षिक उत्सव कार्यक्रम रखा गया

जिसमें मुख्य अतिथि श्री राकेश यादव पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बालोद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र पर अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया ।

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि श्री राकेश यादव ने अपने व्याख्यान में न्यू कृष्णा पब्लिक स्कूल के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं को कार्यक्रम की सफल संचालन के लिए धन्यवाद प्रेषित किया

और कहा कि यह मंच बच्चों के प्रतिभाओं को निखारने का मंच है , यहीं से बच्चे सीखते हैं और आगे बढ़ते हैं उन्होंने बच्चों के संस्कार पर प्रकाश डाला और कहा कि स्कूल जाकर ही बच्चों में संस्कार ,अनुशासन आता है और बच्चे अपने भविष्य का निर्माण करते हैं । न्यू कृष्णा पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की संस्कृति ,भारत देश की संस्कृति, संदेश पूर्ण गीत के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया और अपने प्रतिभाओं को सामने लाने का प्रयास किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में न्यू कृष्णा पब्लिक स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं की विशेष भूमिका रही जिसमें स्कूल की संचालिका मनीषा यादव साथ ही निशा यादव , पूजा वर्मा , खुशबू सोनबोईर , जंत्री देवांगन, दीपमाला दास, सुलोचना वाल्मीकि, हीना पटेल , हेमप्रभा , सना परवीन, बबीता पटेल ,राधिका ठाकुर ,कल्पना यादव, शिवांग यादव ,गोपाल यादव उपस्थित रहे और यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

You cannot copy content of this page