DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जनहित के मुद्दे को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष पहुंचे जनदर्शन में

बालोद। बालोद नगर पालिका क्षेत्र में बस स्टैंड में व्याप्त एक समस्या और जनहित के मुद्दे को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अकबर तिगाला जनदर्शन में पहुंचे।

जहां एक पीड़ित दुकानदार के साथ जिला प्रशासन को ज्ञापन देने गए हुए थे। मौके पर अधिकारियों को वस्तु स्थिति से अवगत कराया गया और जल्द से जल्द मामले में कार्यवाही की मांग की गई। उनके साथ आए एक होटल व्यापारी योगेश कुमार साहू संचालक भावेश हॉटल न्यू बस स्टैण्ड बालोद ने बताया मेरा दुकान बस स्टैण्ड से लगा हुआ दल्ली रोड पर स्थित है। जिसमें बस स्टैण्ड में नगरपालिका परिषद बालोद द्वारा निर्माणाधीन दुकान के पीछे नाली निर्माण किया गया है। जो कि जनता भोजनालय के पीछे तक निर्माण किया गया है। जो कि कई वर्षों से नाली सफाई नहीं होने के कारण जाम व जर्जर हो गया है। जहां पर बदबू आता है । जिससे बीमारियां फैलने की संभावना है। नाली के आस पास अवैध निर्माण किया गया है जिससे नाली सकरी हो गया है। जिससे सफाई करने में परेशानी होती है। मेरे द्वारा कई बार आवेदन नगर पालिका में शिकायत की है लेकिन मेरी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। जिसके कारण मेरी बोर का पानी में नाली का गंदा पानी जा रहा है। जिसके कारण पीने का पानी दूषित हो गया है। अकबर तिगाला ने मामले में जिला प्रशासन से जल्द कार्यवाही की मांग की है।

You cannot copy content of this page