DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विश्व कैंसर दिवस पर एनुका ने किया जागरुकता साइकिल रैली का आयोजन

बालोद। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 4 फरवरी विश्व कैंसर दिवस पर डौंडीलोहारा की व्याख्याता सुश्री एनुका शार्वां द्वारा नगर में साइकिल रैली का आयोजन किया गया ।

सुश्री शार्वां स्वयं कैंसर से लड़कर आज समाज में लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रही हैं और अब कैंसर पीड़ित महिलाएं उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलकर भी सलाह मशविरा कर मन में व्याप्त भय और भ्रांतियों को दूर कर रही है।

सुश्री शार्वां कैंसर पीड़ितों के लिए विग बनाने वाली संस्था को हेयर डोनेशन भी करती हैं और इनसे प्रेरित होकर अब अन्य लोग भी कर रहे हैं।

उपरोक्त कार्यक्रम की जानकारी जब भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर को हुआ तो वे भी अपने साथियों जयेश ठाकुर और जसराज शर्मा जी के साथ सुश्री शार्वां के हौसलाअफजाई के लिए पहुंचे

और और उनके इस पुनीत सामाजिक कार्य की तारीफ करते हुए उन्हें शाल भेंटकर सम्मानित किया और आने वाले साल में एक वृहद कार्यक्रम करने की बात कहे।

सुश्री शार्वां पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक गतिविधियां में भी विशेष रुचि लेती है

जिसका परिणाम है कि प्रतिवर्ष शाला के बच्चे राज्य स्तरीय कला उत्सव में भागीदारी कर रहे हैं।
साइकिल रैली में खेमंत साहू,अनिल दिल्लीवार, हेमंत साहू, अविनाश साहू,डुप्ले साहू, भूपेंद्र पटेल,दीपक बड़तिया, गिरीश निर्मोही,छगन बंशोर,विशंभर बगमरिया और अन्य शिक्षक साथियों के अलावा छात्र छात्राओं पुष्कर प्रतीक,नारायण,तेज प्रकाश,अमर,चिरंजीवी,रोशनी, निहारिका,राधिका, टिकेश्वरी, भाविका
का विशेष सहयोग रहा, सुश्री शार्वां ने सबको हृदय से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

You cannot copy content of this page