DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मोदी जी रोज़गार दो नहीं तो गद्दी छोड़ो, के नारे के साथ युवा कांग्रेस ने निकाली “न्याय दो रोज़गार दो” मशाल रैली

बालोद। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रभारी डॉ पलक वर्मा , प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा

के निर्देशानुसार एवम् गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद के मार्गदर्शन में विधानसभा युवा कांग्रेस गुण्डरदेही अध्यक्ष अनुभव शर्मा के नेतृत्व में शनिवार को शाम 6 बजे रोजगार दो,न्याय दो कार्यक्रम के तहत नारेबाजी करते हुए विधानसभा युवा कांग्रेस की टीम ने कांग्रेस कार्यालय से बस स्टैंड चौक अर्जुन्दा तक मशाल रैली का आयोजन किया।

आज़ देश का हर युवा रोजगार को तरस रहा है, देश के प्रधानमंत्री ने ये वादा किया था की वे हर साल दो करोड़ युवाओ को रोजगार देंगे,

लेकिन आपकी सरकार ने तो युवाओ को अग्निविर बना दिया और उन्हें कमजोर करने का काम किया। युवा कांग्रेस ने इस मशाल जुलुस के माध्यम से आज़ देश के हर युवाओ की लड़ाई लड़ने सड़को पर रोजगार दो, न्याय दो, के नारे को लेकर उतरी है। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस सचिव भूपेन्द्र साहू, जिला युवा कांग्रेस सचिव शिवेंद्र देशमुख, विधानसभा युवा कांग्रेस महासचिव मुकेश साहू, उपाध्यक्ष छत्रपाल साहू, चित्रांश गेंद्रे, जनक साहू, श्यामसुंदर, पंकज बराहेंन, दीपेंद्र सेन, अजय सेन प्रवीण साहू, गोवर्धन देवांगन, मुकेश ठाकुर, मनीष टंडन, बुधेलाल सिन्हा, सुधा सिन्हा, टोमेश तारम, जयंत देशमुख, प्रशांत देशलहरा, चंदन देशमुख, देवा ठाकुर, भूषण साहू, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page