DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला भाजपा अध्यक्ष और प्रदेश कार्य समिति सदस्य का पदभार ग्रहण समारोह का कार्यक्रम 5 फरवरी को

बालोद। बालोद जिला में नव नियुक्त भाजपा अध्यक्ष पवन साहू और प्रदेश कार्य समिति सदस्य कृष्णकांत पवार का पदभार ग्रहण एवं सम्मान समारोह जिला कार्यालय में 5 फरवरी को होगा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के द्वारा नव नियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष पवन साहू का पदभार ग्रहण एवं निवर्तमान जिला भाजपा अध्यक्ष एवं नवनियुक्त प्रदेश कार्य समिति सदस्य कृष्णकांत पवार का सम्मान समारोह जिला भाजपा कार्यालय बालोद में 5 फरवरी को संपन्न होगा। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा प्रभारी एवं पूर्व सांसद राजनांदगांव मधुसूदन यादव तथा जिला भाजपा शहर प्रभारी एवं पूर्व विधायक अंतागढ़ भोजराज नाग की उपस्थिति में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में जिले भर के वरिष्ठ नेता, प्रदेश ,जिला, मंडल एवं समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहेंगे।

You cannot copy content of this page