DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कांग्रेस नेताओं ने कहा :- प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की गारंटी में विश्वास नहीं सरकार किसानो और महिलाओं का घोषणा अनुसार सम्मान करें

देवरीबंगला । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी तथा प्रदेश सरकार के घोषणा पत्र के अनुसार किसानो और महिलाओं को गुमराह करने का आरोप कांग्रेस नेताओं ने लगाया है। केंद्रीय बजट में भी गांव गरीब किसान युवा महिलाओं के लिए कुछ नहीं है।

केंद्र व राज्य सरकार की गारंटी फेल :- केशव शर्मा

जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा

ने प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मोदी गारंटी में बोनस की राशि किसानों को देंगे कहा था, लेकिन कई किसानों को अब तक राशि नहीं मिली है। पहली गारंटी पूरी तरह से असफल रही। 3100 रुपये देने का वादा भी अब तक पूरा नहीं हुआ है। अब महतारी वंदन योजना में आज क्राइटेरिया जारी कर दिया गया है। अब उन्हें लंबा समय लगेगा। बहुत लोग इससे परेशान होने वाले हैं।

क्राइटेरिया बना दिए हैं :- भूपेंद्र चंद्राकर
कांग्रेस नेता भूपेंद्र चंद्राकर

ने कहा कि चुनाव के दौरान केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने अपने भाषण में कहा था कि डॉ. रमन सिंह की पत्नी और भूपेश बघेल की पत्नी को भी महतारी वंदन योजना का लाभ मिलेगा। अब सरकार आने के बाद आज आप क्राइटेरिया बना रहे हैं। जन्म और विवाह प्रमाण पत्र जैसी शर्तें थोप दी गई है। ऐसे में पात्र हितग्राही बहुत कम बचेंगे। हजारों फॉर्म भरवाये कम से कम उतने लोगों को तो फायदा दो, लेकिन सरकार की नीयत ही नहीं है। मोदी की दूसरी गारंटी भी असफल होने वाली है।

सरकार बनते ही अपराध बढ़े :- चंद्रप्रभा सुधाकर


जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष व आदिवासी नेता चंद्रप्रभा सुधाकर ने कहा कि राज्य सरकार सभी मोर्चे पर असफल साबित हुई है। चारों तरफ अराजकता का माहौल है। नक्सली घटनाओं में वृद्धि हुई है। महिलाओं तथा बच्चों के साथ अपराध बढ़ गए हैं। प्रदेश में कहीं भी विकास कार्य नहीं दिख रहे हैं।

उज्ज्वला योजना महिलाओं के लिए बोझ :- सुमन सोनबोईर
जिला कांग्रेस कमेटी की संयुक्त सचिव सुमन

सोमवार ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही उज्ज्वला योजना से महिलाओं को कोई फायदा नहीं है। गरीब महिलाओं को ₹200 में गैस कनेक्शन व सिलेंडर एक बार देने के बाद दूसरे बार सिलेंडर ₹1200 में खरीदना पड़ रहा है। मजदूरी कर अपना जीवन यापन करने वाली गरीब महिलाओं के लिए महंगा सिलेंडर लेना संभव नहीं है। प्रत्येक विवाहित महिलाओं को मातृ वंदना योजना का लाभ देने की घोषणा हुई थी।

You cannot copy content of this page