DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

परसतराई के सरकारी गौठान के पैरावट में लगी आग, सब जलकर खाक

अर्जुन्दा – ग्राम परसतराई  के सरकारी गौठान में मवेशियों को खिलाने के लिए रखे गए पैरावट में आग लग गई। आग कैसे लगी इसका कारण पता नहीं चल पाया है। सरपंच अंजू पाटिल ने बताया कि सुबह घटना की जानकारी मिली। जब मौके पर गए तो आधा से ज्यादा पैरावट जल चुका था। लपटें इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पैरावट पूरा जलकर खाक हो गया। आग किसने लगाई, आग यहां तक कैसे पहुंची, अभी जांच का विषय है।

You cannot copy content of this page