DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा के जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर अभिनंदन

बालोद। बालोद ब्लाक के ग्राम कोंहंगाटोला के रहने वाले पवन साहू को भाजपा के जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र के भाजपाइयों में हर्ष का माहौल है।

इस क्रम में उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी है। जिसके तहत सांकरा ज के सरपंच प्रतिनिधि और भाजपा युवा मोर्चा के नेता शिवेंद्र देशमुख सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कोंहंगाटोला में उनके निज निवास पहुंचकर उन्हें गुलदस्ता भेंट कर जिला अध्यक्ष बनने की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर शिवेंद्र देशमुख ने कहा कि उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में भाजपाइयों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। जमीनी स्तर से जुड़े पवन साहू कार्यकर्ताओं के साथ और किसानों के बीच भी काफी लोकप्रिय हैं। इस दौरान दानेश्वर मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page