बालोद। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम बोहारा के व्यावसायिक पाठ्यक्रम हेल्थ केयर के 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी में 10 दिवसीय इंटर्नशिप कराया गया ।भारत सरकार मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ में व्यावसायिक शिक्षा प्रदान की जा रही है । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी के डॉक्टर सुनील देवांगन और स्टाफ द्वारा छात्रों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई जिसमें प्राथमिक उपचार ,ड्रेसिंग करना ,बेड मेकिंग, इंजेक्शन लगना, वाइटल चेक करना, ब्लड चेक करना जैसे विभिन्न गतिविधियों को सिखाया गया स्कूल के प्राचार्य श्री टी.आर. यादव एवं व्यावसायिक प्रशिक्षक अमृत लाल के मार्गदर्शन में इंटर्नशिप कराया गया।
हेल्थ केयर कोर्स के छात्रों को कराया गया इंटर्नशिप
