DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महतारी वंदन योजना प्रदेश में लागू करने पर भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पवन साहू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का माना आभार

बालोद। भाजपा जिला अध्यक्ष पवन साहू ने प्रदेश में महतारी वंदन योजना लागू होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं कैबिनेट को साधुवाद देते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की एक और गारंटी को छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा पूरा करते हुए महतारी वंदन योजना को लागू करते हुए बुधवार के हुए कैबिनेट की बैठक में अहम फैसला लेकर प्रदेश में इसे लागू किया है । महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश के विवाहित महिलाओं को ₹1000 प्रति माह यानी सालाना ₹12000 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी। शासन की महत्ती योजना का लाभ छत्तीसगढ़ के निवासी विवाहित महिला जिनकी उम्र 1 जनवरी 2024 को 21 वर्ष से अधिक हो जाएगी उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।विवाहित महिला के अलावा विधवा ,तलाकशुदा ,परित्यक्ता महिलाओं को भी इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र किया गया है। हमारी सरकार ने प्रदेश की जनमानस से जो वादा किया था, उसे पूरा करने के लिए दृढ़संकल्पित है। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा मोदी गारंटी के कार्यों को लगातार पूरा करते हुए प्रदेश में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को हुए कैबिनेट में लिए गए अन्य फैसलों का भी भाजपा जिला अध्यक्ष पवन साहू ने स्वागत किया है ।

You cannot copy content of this page