DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राष्ट्रपिता को शहीद दिवस पर राजीव भवन में कांग्रेस जनो द्वारा दी गई श्रद्धांजलि

बालोद। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को उनके शहादत दिवस पर आज बालोद के राजीव भवन में श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

राष्ट्रपिता की तैलचित्र पर माल्यार्पण करने की उपरांत नगर के घड़ी चौक स्थित गांधी जी की प्रतिमा का माल्यार्पण किया गया। उक्त अवसर पर संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने अपने वक्तव्य में कहा की 30 जनवरी 1948 को साम्प्रदायिक ताक़तों के हाथों गांधी जी की हत्या हुई थी। आज भी हमारे देश कुछ संगठित गिरोह एकता का विध्वंस और बापू के सर्व धर्म संभाव को निरंतर नष्ट करने का प्रयास कर रहे है। इस बलिदान दिवस हमें बापू के आदर्शों का पालन और मज़बूती से करने की ज़रूरत है। कार्यक्रम में ज़िला कांग्रेस से कृष्णा दुबे, रामजी भई पटेल, प्रेमचंद क्षिरसागर, ब्लाक अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, शहर अध्यक्ष अनिल यादव, धीरज उपाध्याय, रत्तिरम कोसमा, रवि प्रकाश यादव, अंचल प्रकाश साहू, तारेंद्र सिन्हा, हसीना बेगम, भगवती सोनकर, नवाब तिगाला, चोवारम साहू, शेख़ मतिन, कमल टवानी, रोहित सागर, संदीप साहू, देवेंद्र साहू, दाऊद खान, वासुदेव साहू, सुनील मंडावी, धर्मेंद्र रामटेके उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page