DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

यह तो गजब हो गया: 2 दिन से इस गांव में पटेल के घर की छत पर चढ़ा हुआ है नंदी, उतरने के मूड में नहीं, विभाग जुटा क्रेन से लैंडिंग की तैयारी में

बालोद। यह तस्वीर है ग्राम परसदा (जगन्नाथपुर) की। जहां पर भावसिंहपटेल के घर की छत पर एक नंदी (सांड) चढ़ गया है। बताया जाता है कि शनिवार की रात से ये चढ़ा है। सुबह लोगों ने देखा तो जानकारी हुई। वही मामला पशु विभाग और गौ सेवको तक पहुंचा तो उसे उतारने की कोशिश की गई ।लेकिन नंदी महाराज है कि उतरने को तैयार नहीं है। सोमवार को दिनभर काफी मशक्कत जारी रहा लेकिन सफलता नहीं मिली। अब इसकी क्रेन से लैंडिंग करवाने की तैयारी हो रही है।

इस नजारे को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे हैं। तो ही नंदी के खाने-पीने का इंतजाम छत पर ही किया जा रहा है। पशु विभाग सहित स्थानीय ग्रामीण इसका पूरा ख्याल रख रहे हैं। उक्त मकान की छत पर यह नंदी कैसे चढ़ा यह भी रोचक है। जानकारी के अनुसार आंगन में अस्थाई गेट बना हुआ है, इसे धक्का देकर यह नंदी सीढ़ियों के रास्ते छत पर आ गया। सुबह जब घर वाले सो कर उठे तो इसकी जानकारी हुई। देखिए मौके की वीडियो,,,

You cannot copy content of this page