DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कुआगोंदी की शिक्षिका शिल्पी राय नवाचारी गतिविधियों एवं पाठ्येत्तर कार्यों के लिए हुई सम्मानित

बालोद। नवाचारी गतिविधियाँ समूह भारत जो देश के सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों से जुड़ा एक मात्र एवं सबसे बड़ा नवाचारी शिक्षक समूह है ।

इनके द्वारा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान सह शैक्षिक समिट 2023 का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान(डाइट) रायपुर छत्तीसगढ़ में 28 जनवरी 2024 को आयोजित हुआ। इस गरिमामयी कार्यक्रम मे अतिथि के रूप में राज्य परियोजना कार्यालय से सहायक संचालक डॉ एम सुधीश, जिला शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु भारती, रायपुर जिला डी.एम.सी. श्री डी. एस. पटले, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर से डॉ एस. के. जैन, श्री एल. के. वर्मा एव डॉ नवनीता सिंह उपस्थित थे। इसमें ग्राउंड लेवल पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया। इसी क्रम में बालोद ज़िला से डौंडी ब्लॉक के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कुआगोंदी में पदस्थ श्रीमती शिल्पी राय को उनके नवाचारी गतिविधियों एवं पाठ्येत्तर कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। इस समारोह में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से आए हुए शिक्षकों ने अपने नवाचारी गतिविधियों को मंच पर साझा किया। श्रीमती शिल्पी राय की इस उपलब्धि पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुआगोंदी, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कुआगोंदी एवं संकुल के सभी सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की।

You cannot copy content of this page