DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

घीना (अर्जुन्दा) में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन 1 फरवरी से

बालोद। ग्राम घीना में श्रीमद भागवत कथा संगीतमय ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया गया है।

पूज्य विनोद तिवारी जी महाराज (पं. सुमित तिवारी जी) के श्रीमुख से नौ दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ग्रामवासियों के तत्वाधान में किया जाएगा। कार्यक्रम 01 से 09 फरवरी तक ग्राम घीना जिला बालोद में होगा। कथा 12 बजे से संध्या 04 बजे तक होगी। पूज्य विनोद तिवारी जी महाराज के यूट्यूब चैनल पर प्रसारित होगा। आयोजनकर्ता समस्त ग्रामवासी घीना है। डिलेश्वर विश्कर्मा और परमेश्वर सिन्हा ने बताया कि आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही है। कथा सुनने आने वाले लोगो को किसी प्रकार की दुविधा ना हो इसका ध्यान रखा जा रहा है। क्षेत्र में पहली बार इस तरह के बड़े आयोजन होने से ग्रामीणों में भी उत्साह है।

You cannot copy content of this page