DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

उत्कृष्ट कार्यों के लिए जनसंपर्क के अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

बालोद।
जिला मुख्यालय बालोद के स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में आज जिला जनसंपर्क कार्यालय बालोद के अधिकारी-कर्मचारियों का उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद श्री विजय बघेल एवं अतिथियों के द्वारा जनसंपर्क अधिकारी श्री चन्द्र्रेश कुमार ठाकुर एवं वाहन चालक श्री राजेन्द्र कंुजाम को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान विधायक संगीता सिन्हा, कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव एवं अन्य अतिथिगण उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page