DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शिक्षित बेरोजगार अब पंजीयन कराने के लिए जिला रोजगार कार्यालय में जाने के लिए नहीं होंगे बाध्य

ई रोजगार डाॅट सीजी डाॅट जीओवी डाॅट इन वेबसाईट पर पंजीयन व नवीनीकरण की दी गई सुविधा

बालोद।
राज्य के शिक्षित बेरोजगार अब अपना पंजीयन एवं नवीनीकरण कराने के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में जाने के लिए बाध्य नहीं होंगे। राज्य शासन की नई व्यवस्था के तहत अब राज्य के शिक्षित बेरोजगार ई रोजगार डाॅट सीजी डाॅट जीओवी डाॅट इन वेबसाईट पर जाकर अपना नवीनीकरण पंजीयन करा सकते हैं। उप संचालक जिला रोजगार एवं स्वरोजगर मागदर्शन बालोद ने बताया कि ई रोजगार डाॅट सीजी डाॅट जीओवी डाॅट इन वेबसाईट के माध्यम से पंजीयन कराने के पश्चात पहचान पत्र (एक्स-10) निकलेगा। उस पर किसी अधिकारी का हस्ताक्षर होना अनिवार्य नहीं है।

You cannot copy content of this page